STUDENT HELPLINE : 09931083325

मेमोरी के प्रकार (Types of Memory):-

उद्देश्य एवं कार्यों के आधार पर मेमोरी को दो भागों में बांटा गया है:-

  1. प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory)
  2. सेकेंडरी मेमोरी (Secondary मेमोरी)
  1. प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory):- इस प्रकार के मेमोरी का प्रयोग डेटा या प्रोग्राम को अस्थाई (Temporary) रूप में जमा करने के लिए किया जाता है| कंप्यूटर में लगे प्राइमरी मेमोरी को RAM (Random Access Memory) भी कहा जाता है| यह एक रेक्टेंगल चिप (Rectangle chip) है, जो CPU के साथ नजदीकी तौर से कार्य करता है| CPU, रैम में स्टोर किये गए निर्देशों को पढ़ता है और उनका निष्पादन करता है| कोई भी डेटा जिस पर कार्य हो रहा है वह, RAM में स्टोर किया जाता है|
    अन्य प्रकार के स्टोरेज उपकरण जैसे, हार्ड डिस्क (Hard Disk), CD (Compact Disk) की तुलना में रैम पढने (read) और लिखने (write) में काफी तेज है| लेकिन RAM में डेटा तभी तक रहता है, जब तक कंप्यूटर चालू अवस्था में रहता है| कंप्यूटर को बंद करते ही RAM अपना डेटा खो देता है| जब आप दुबारा कंप्यूटर चालू करते है, तो ऑपरेटिंग सिस्टम एवं अन्य प्रोग्राम या फाइल्स पुन: RAM में लोड हो जाती है| दुसरे शब्दों में RAM एक अस्थाई मेमोरी है| RAM 512MB, 1 GB, 2GB, 4GB एवं 8GB मेमोरी साइज़ में उपलब्ध है|
  2. रैम का चित्र

  3. सेकेंडरी मेमोरी (Secondary Memory):- इस प्रकार के मेमोरी का प्रयोग डेटा और प्रोग्राम को स्थाई रूप में जमा करने के लिए किया जाता है| सेकेंडरी मेमोरी में स्टोर डेटा और प्रोग्राम कंप्यूटर बंद होने के बाद भी नहीं मिटता| वर्तमान कंप्यूटर में हार्ड डिस्क ड्राइव (Hard Disk Drive) को ही सामान्यतया सेकेंडरी स्टोरेज के रूप में प्रयोग किया जाता है| हार्ड डिस्क वह उपकरण है, जो कंप्यूटर में सभी प्रोग्राम्स एवं डेटा को स्थाई रूप में स्टोर रखता है| इसलिए हार्ड डिस्क को कंप्यूटर की मेमोरी बैंक भी कहते है|
हार्ड डिस्क ड्राइव का चित्र

हार्ड डिस्क को सिस्टम यूनिट के अंदर रखा जाता है, और कार्यों के लिए इसे motherboard से कनेक्ट किया जाता है| वर्तमान में हार्ड डिस्क की क्षमता को GB और TB में मापा जाता है|

हार्ड डिस्क के अलावा कुछ और महत्वपूर्ण सेकेंडरी मेमोरी निम्न है:-

  • CD (Compact Disk)
  • DVD (Digital Video Disk)
  • Pen Drive
  • Zip Drive
  • Tape Drive
  • Magnetic Drive
  • Memory cards

Please Follow and Like us: